फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workers took out a procession demanding fair compensation.

Chamoli News: उचित मुआवजे के लिए श्रमिकों ने निकाला जुलूस

Wed, 19 Aug 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 19 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Workers took out a procession demanding fair compensation.
फोटो
विज्ञापन

- पीपलकोटी में टीएचडीसी गेट पर पहुंचकर कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी
श्रमिकों ने कहा, टनल हादसे में मरने वाले श्रमिकों के परिवार को दी जाए आर्थिक सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने बुधवार को जुलूस निकाला। उन्होंने टीएचडीसी गेट पर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक मृतकों के आश्रितों को मुआवजा नहीं मिल जाता आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

बुधवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के नेतृत्व में एचसीसी वर्कस यूनियन मायापुर मायापुर पीपलकोटी के श्रमिकों ने जुलूस निकाला। श्रमिकों ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक परिवारों का मुख्य सहारा थे। उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रभावित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है लेकिन प्रभावित परिवारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने टीएचडीसी प्रबंधन से जल्द वार्ता कर मुआवजे के मुद्दे का समाधान करने की मांग की है। ऑल इंडिया फेडरेशन के महासचिव सोहन कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की है। कहा कि जल्द इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। इस दौरान हाट गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र हटवाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल, गोपाल नेगी, उपाध्यक्ष शेखर गोस्वामी, सूरज कुमार, हरीश बिष्ट, पंकज पुरोहित, पवन खंडूड़ी, विजय नेगी सहित बड़ी संख्या में परियोजना के श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed