{"_id":"6a85b288f6fff74ae308e6af","slug":"the-police-team-inquired-about-the-well-being-of-the-elderly-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1001-120383-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुलिस टीम ने पूछी बुजुर्गों की कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुलिस टीम ने पूछी बुजुर्गों की कुशलक्षेम
Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार को सीनियर सिटीजन चिह्नित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम ने बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और दैनिक समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान बुजुर्गों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा बैंक और व्यक्तिगत जानकारी अनजान लोगों से साझा न करने की सलाह दी गई। आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा और सम्मान का भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे सीनियर सिटीजन/बुजुर्गों को चिह्नित किया जाए, जिनके बच्चे अथवा परिजन उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिसकर्मी नियमित रूप से उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछे और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। संवाद