{"_id":"6a85b2344b48d111cd0c38c8","slug":"students-were-informed-about-their-rights-and-duties-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-120373-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी
Wed, 19 Aug 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत से-- -- -- -
फोटाे
गोपेश्वर। विश्व मानवता दिवस के अवसर पर बुधवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य समीर सिंह राणा ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज/सचिव पुनीत कुमार ने विद्यार्थियों को मौलिक एवं विधिक अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों को समझने और कानून के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। शासकीय अधिवक्ता समीर बहुगुणा ने भी विभिन्न कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता फिल्म दिखाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर तथा बाल संरक्षण इकाई ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और सामाजिक कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने कहा कि विधिक जागरूकता विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करती है।