फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to resolve the Golden Card discrepancy

Chamoli News: गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने की मांग

Wed, 19 Aug 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 19 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to resolve the Golden Card discrepancy
गोपेश्वर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की चमोली शाखा ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। बीते दिनों गोपेश्वर आए आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के माध्यम से भेजे ज्ञापन में संगठन ने मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पेंशनर्स संगठन का कहना है कि गोल्डन कार्ड में कई विसंगतियां हैं जिनको दूर किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने गोल्डन कार्ड धारकों को ओपीडी भी निशुल्क करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राशिकरण की कटौती 10 साल आठ माह पूर्ण होने पर बंद करने की मांग की है, संगठन का कहना है कि कुछ राज्यों में इस तरह का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने पेंशनर्स के 65 साल, 70 साल और 75 वर्ष के होने पर पांच प्रतिशत पेंशन में वृद्धि करने की मांग उठाई है। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के अध्यक्ष हरि प्रसाद ममगांई, सचिव लक्ष्मण सिंह रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed