सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Alternative track to Rudranath Temple from Dumak-Kalgoth village

Chamoli News: रुद्रनाथ मंदिर के लिए डुमक-कलगोठ गांव से बने वैकल्पिक ट्रैक

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Alternative track to Rudranath Temple from Dumak-Kalgoth village
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने रुद्रनाथ मंदिर तक जाने के लिए डुमक-कलगोठ गांव से वैकल्पिक ट्रैक के निर्माण की मांग की और सीएम को ज्ञापन भेजा।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि डुमक और कलगोठ क्षेत्र से होकर गुजरने वाला यह मार्ग प्राचीन होने के साथ-साथ वर्तमान यात्रा मार्ग की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है। फिलहाल इस मार्ग की स्थिति सामान्य है और सुविधाएं सीमित हैं। यदि इसका योजनाबद्ध तरीके से तथा पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विकास किया जाए तो इससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार सृजन और पलायन रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि यह मार्ग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख मार्ग है और अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। डुमक-कलगोठ मार्ग को भी एक वैकल्पिक ट्रैक मार्ग के रूप में विकसित जाए ताकि स्थानीय लोगों को पर्यटन से प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed