सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalt hasn't been laid in landslide-affected areas, leaving pilgrims troubled by flying dust.

Chamoli News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में नहीं बिछा डामर, उड़ती धूल से श्रद्धालु परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Asphalt hasn't been laid in landslide-affected areas, leaving pilgrims troubled by flying dust.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में डामरीकरण नहीं होने से उड़ रही धूल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
चारधाम यात्रा के चरम पर होने के कारण हाईवे पर हजारों वाहनों की आवाजाही हो रही है जिससे कमेड़ा, पर्थाडीप, मैठाणा, भनेरपाणी, टंगणी, गुलाबकोटी, हेलंग, ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी और लामबगड़ समेत कई स्थानों पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। भूस्खलन के बाद सड़क की मरम्मत तो कर दी गई लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। वाहनों के गुजरने से उठ रही धूल के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता देखने में दिक्कत हो रही है वहीं दोपहिया सवार और पैदल यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली से आए श्रद्धालु सुरेश शर्मा और मिथलेश ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को व्यवस्थित किया जाना चाहिए था। स्थानीय लोगों ने एनएचआईडीसीएल पर नियमित पानी का छिड़काव न कराने का आरोप लगाते हुए शीघ्र डामरीकरण करने और धूल से निजात दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed