{"_id":"6a01c264a6228ee675042316","slug":"ampur-tok-has-not-received-water-for-four-days-carrying-it-from-a-hand-pump-a-kilometer-away-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-123489-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आमपुर तोक में चार दिन से नहीं आया पानी, एक किमी दूर हैंडपंप से ढो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आमपुर तोक में चार दिन से नहीं आया पानी, एक किमी दूर हैंडपंप से ढो रहे
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। विकासखंड के कौल्सो ग्राम पंचायत के अंतर्गत आमपुर तोक में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों को एक किमी दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी भरकर बर्तन कंधों पर ढोक ला रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जगह-जगह पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। पेयजल स्रोत पर पानी कम होने लग गया है। ऐसे में कौल्सो ग्राम पंचायत में तीन परिवार पिछले चार दिनों से पानी के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। कमला देवी, गिरीश नौटियाल, जानकी प्रसाद आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत हो रही है। पानी के लिए बच्चे भी छोटे-छोटे डिब्बे लेकर हैंडपंप से पानी भरकर ला रहे हैं। कोटी जेंटा से पेयजल आपूर्ति होती है जो पूर्व में जल निगम के पास थी और अब ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है। मगर अब धीरे-धीरे पानी की कमी होने लगी है। ग्राम प्रधान महावीर सिंह कनवासी ने बताया कि पेयजल लाइन में एक इंच ही पानी आ रहा है। उन्होंने जल्द विभाग से समस्या के समाधान की मांग की।
Trending Videos