Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhari: Public Representatives Voice Strong Concerns—Ranging from Road to Health Services at Quarterly Meeting
{"_id":"6a05adddbb83de9c7e0ccc1c","slug":"video-pokhari-public-representatives-voice-strong-concerns-ranging-from-road-to-health-services-at-quarterly-meeting-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: त्रैमासिक बैठक में सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पर गरजे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: त्रैमासिक बैठक में सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पर गरजे जनप्रतिनिधि
क्षेत्र पंचायत नागपुर पोखरी की त्रैमासिक बैठक आज बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और कृषि से जुड़ी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। कई विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी ने की। खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी, जिसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में सबसे अधिक मुद्दे लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों से जुड़े रहे। सड़कों की बदहाल स्थिति और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर सदन में तीखी नाराजगी देखने को मिली। इस पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आली के प्रधान विनोद आगरी ने आली-जिलासू मोटर मार्ग लंबे समय से बाधित होने का मुद्दा उठाते हुए तत्काल यातायात बहाल करने की मांग की। भदूणा के प्रधान राकेश रावत ने पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग और पोखरी-शरणाचाई-त्रिशूला मोटर मार्ग की जर्जर हालत का मामला सदन में रखा। किमोठा के प्रधान बाल ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी ने वर्ष 2017 से लंबित जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एनपीसीसी और पीएमजीएसवाई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस पर सीडीओ ने उपजिलाधिकारी अल्केश नौडियाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।थालाबैड़ वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने रुद्रप्रयाग-पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गुनियाला, नारी गदेरे और बगथल में अधूरे पुस्ते और काजवे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। साथ ही पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मोटर मार्ग की बदहाली पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद ने क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने के कारण विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही।ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल ने पीएमजीएसवाई के अधीन मोहनखाल-ताली-कसारी सड़क की बदहाल स्थिति का मामला उठाया। सिनाऊ तल्ला-मल्ला की प्रधान संतोषी देवी ने गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बने रहने की शिकायत की। पत्रकार संदीप बर्तवाल ने तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के निस्तारण में हो रही देरी का मामला उठाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की। कनिष्ठ प्रमुख शिवलाल ने डुगर गांव में जल जीवन मिशन के तहत 14 परिवारों को अब तक पानी के कनेक्शन नहीं दिए जाने की समस्या रखी। तमुड़ी की प्रधान सुनीता देवी ने प्राथमिक विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने और आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई। विनगढ़ की प्रधान ममता चौहान ने राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में मुख्य भवन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या बताई। सेरामालकोटी के प्रधान राजेश रावत ने रौता-सेरामालकोटी सड़क निर्माण की मांग उठाई।जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने तथा मोहनखाल-चोपता सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याएं जनता से सीधे जुड़ी हैं और इनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।