सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Children's future was shaped during the holidays, now they will get respect

Chamoli News: छुट्टियों में संवारा बच्चों का भविष्य, अब मिलेगा सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 03 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Children's future was shaped during the holidays, now they will get respect
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए हाईस्कूल चोपता के शिक्षक लखपत सिंह रावत का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लाॅक के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत का चयन शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। लखपत स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं। उनकी ओर से पढ़ाए गए बच्चों का चयन नवोदय समेत छात्रवृत्ति के लिए भी हो चुका है।
शिक्षक लखपत रावत ने वर्ष 2005 में ब्लॉक के सुदूरवर्ती राप्रावि कुश से अपने अध्यापन कार्य की शुरुआत की। वर्तमान में वह राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैंं। गर्मियों की छुट्टियों में जब अधिकांश शिक्षक अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैंं तब लखपत रावत अपने आसपास के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन करते हैं और उन्हें निशुल्क पढ़ाई कराते हैं। उनकी मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज उनके पढ़ाए छात्रों का चयन डाॅ. शिवानंद मेमोरियल, नवोदय विद्यालय, श्रीदेव सुमन तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हो चुका है। उनका चयन शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए होने पर विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लाॅक प्रमुख गणेश चंदोला, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, बीईओ अनिनाथ आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed