सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of 16 Shops Begins for Displaced Traders in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में प्रभावित व्यापारियों के लिए 16 दुकानों का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of 16 Shops Begins for Displaced Traders in Badrinath
विज्ञापन
बदरीनाथ में प्रभावित व्यापारियों के लिए 16 दुकानों का निर्माण शुरू
Trending Videos

- मास्टर प्लान के तहत साकेत चौराह से पुल तक हटाई जा रही 16 दुकानें
- यात्रा शुरू होने से पहले तैयार कर ली जाएंगी सभी दुकानें

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत साकेत चौराह से बदरीनाथ पुल तक 16 दुकानों को हटाया जा रहा है। इन प्रभावित व्यापारियों के लिए प्रशासन ने नई दुकान बनाने का काम रविवार से शुरू कर दिया है। प्रशासन यात्रा शुरू होने से पूर्व दुकानें तैयार कर आवंटित करने का दावा कर रहा है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले साल ही 16 दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इससे प्रभावित व्यापारियों के व्यवसाय को सुचारू संचालित कराने के लिए प्रशासन ने नगर पंचायत और लोनिनि कार्यालय के पास नई आधुनिक दुकानों के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मास्टर प्लान के कार्यों के तहत प्रभावित 16 दुकानदारों के लिए दुकानें तैयार की जा रही हैं। कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। बदरीनाथ के कपाट खुलने से पूर्व इन दुकानों को तैयार कर व्यापारियों को दे दिया जाएगा। ताकि यात्रा के दौरान व्यापारियों को कारोबार में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed