{"_id":"69c968fa30de37d24b014283","slug":"rally-organized-as-part-of-the-ganga-cleanliness-fortnight-jyotirmath-chamoli-news-c-5-1-drn1086-933919-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली रैली
ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नताकोत्तर महाविद्यालय ज्योतिर्मठ में एनसीसी व एनएसएस की ओर से जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर प्लाटिक कूड़ा एकत्रित किया।
कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वंयसेवियों ने गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत रैली निकाली। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से ज्ञान गंगा धारा तक पहुंची। वहां पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्लाटिक कूड़ा एकत्रित किया गया। इसके बाद वे औली पहुंचे, वहां हनुमान मंदिर से स्कीइंग स्लोप होते हुए झील तक सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया। दोनों जगह पर 70 से 80 किलो प्लाटिक कूड़ा एकत्रित किया गया। रैली में कॉलेज के 80 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. रणजीत सिंह मार्तोलिया, डॉ. किशोर रवाटा, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह, सहायक नोडल अधिकारी ले. राजेंद्र सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु रावत, कोषाध्यक्ष स्नेहा डिमरी, सह सचिव मनीषा बुटोला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos