{"_id":"69c96856bc6943cdbd078428","slug":"leaders-joining-congress-have-no-impact-on-bjp-lakhera-chamoli-news-c-5-1-drn1086-933918-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में जाने वाले नेताओं से भाजपा पर नहीं कोई प्रभाव: लखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में जाने वाले नेताओं से भाजपा पर नहीं कोई प्रभाव: लखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में जाने वाले नेताओं से भाजपा पर नहीं कोई प्रभाव: लखेड़ा
कर्णप्रयाग। भाजपा के प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने कहा कि बीते दिन दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा में निष्क्रय थे। बीते शनिवार को दिल्ली में भाजपा में दो बार के विधायक रहे राजकुमार ठकुराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य सहित अन्य नेताओं के शामिल होने पर लखेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र का महोत्सव नजदीक आने पर अति महत्वाकांक्षा वाले कुछ नेताओं का इस प्रकार जाना भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है। जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए भाजपा जहां केंद्र में तीन बार और प्रदेश में दो बार से सरकार है। तीसरी बार प्रदेश सरकार हैट्रिक मारेगी। इस दौरान जिला महामंत्री अरूण मैठाणी मौजूद थे। संवाद
Trending Videos