सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tackling Cybercrime and Drug Abuse: The Greatest Challenge

Chamoli News: साइबर व नशे से निपटना सबसे बड़ी चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Tackling Cybercrime and Drug Abuse: The Greatest Challenge
विज्ञापन
एसपी ने एनएसएस शिविर में युवाओं को सावधानी बरतने की दी जानकारी
Trending Videos

गोपेश्वर। जीआईसी माणा घिंघराण में चल रहे पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनएसएस शिविर में पहुंचे एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने स्वंयसेवियों से कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध और नशे से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि जागरुकता ही इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय है।
सात दिवसीय विशेष शिविर में एसपी ने कहा कि साइबर ठीगों का नेटवर्क काफी फैलता जा रहा है। एक छोटी से सावधानी उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचा सकती है। साइबर ठगी किस तरह से हो रही है, क्या-क्या हथकंडे अपनाए जा रहे हैं इसके बारे में बताते हुए जरूरी सावधानी बरतने की जानकारी दी। कहा कि आज नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। नशे की लत से दूर रहकर कैसे वे एक उज्जल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं इसपर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीटीए अध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, डॉ. डीसी सती, प्रो. एके जायसवाल, डॉ. प्रेम देवराड़ी, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, शांति प्रसाद नौटियाल सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षक स्वंयसेवी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed