{"_id":"69a9bb22ea88e1c0b505f798","slug":"construction-work-is-not-being-completed-due-to-lack-of-engineers-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-914833-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अभियंताओं की कमी से पूरे नहीं हो पा रहे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अभियंताओं की कमी से पूरे नहीं हो पा रहे निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गोपेश्वर। चमोली जनपद का ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) अभियंताओं की कमी से जूझ रहा है।
शासन-प्रशासन की ओर से अधिकांश निर्माण कार्य आरडब्ल्यूडी को सौंप दिए जाते हैं लेकिन अभियंताओं की कमी के कारण विभागीय अधिकारियों के लिए निर्माण कार्य समय पर पूरा करना चुनौती बना है।
विद्यालय भवन, पार्किंग, पंचायत घर के अलावा कई अन्य निर्माण कार्य आरडब्ल्यूडी को सौंपे गए हैं। पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य भी इसी विभाग के जिम्मे है। मगर विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर अभियंताओं के पद रिक्त पड़े हैं।
स्थिति यह है कि कर्मचारियों के स्वीकृत 52 पदों में से सिर्फ 19 कर्मचारी ही तैनात हैं। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के स्वीकृत 27 में से 19 पद रिक्त हैं।
इसी तरह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सहायक अभियंता, मानचित्रकार, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक और पत्रवाहक के पद भी लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।
गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी का कहना है कि आरडब्ल्यूडी की ओर से विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य भी समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला का भवन निर्माण कार्य दो साल से निर्माणाधीन है। अभी तक भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
इधर आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया का कहना है कि विभाग में अभियंताओं की कमी बनी हुई है। ऐसे में सीमित अभियंताओं से ही काम लिया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी को दूर करनेे के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है।