{"_id":"6a008ddda0f09168a703eb92","slug":"every-employee-and-teacher-is-called-upon-to-participate-in-the-hunkar-rally-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118549-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हुंकार रैली में हर कर्मचारी व शिक्षक से शामिल होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हुंकार रैली में हर कर्मचारी व शिक्षक से शामिल होने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 24 मई को कर्णप्रयाग में निकाली जाएगी महारैली
कहा- जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार करने होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए 24 मई को कर्णप्रयाग में हुंकार महारैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने इसमें सभी कर्मचारी व शिक्षकों से शामिल होने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार कार्यक्रम करने होंगे तभी उनकी मांग पर सरकार का ध्यान आकर्षित होगा।
गोपेश्वर में रविवार को मोर्चा की चमोली शाखा की बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के घटक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण ने कहा कि इस हुंकार महारैली को सफल बनाने के लिए हर विभाग तक संपर्क करना होगा। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ है। इसमें कर्मचारी को सेवानिवृत्ति होने पर 2000 रुपये ही पेंशन दी जा रही है। जिला महासचिव दिनेश नेगी ने कहा कि इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक की जाएंगी। राजकीय शिक्षक संघ के दशोली ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों से रैली में प्रतिभाग करने के लिए कहा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद चंद्र, वन विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बर्त्वाल, महिला संरक्षक लक्ष्मी नेगी ने कहा कि कार्मिकों की एकता ही उन्हें उनका हक दिला सकती है। बैठक में नरेंद्र रावत, गौतम हिंडवाल, अर्चना, अंजलि, रेखा भट्ट, राखी चौहान, मंजू पुरोहित, अनीता रावत, कुसुम बिष्ट, सीमा पुंडीर, बृजमोहन रावत, जगत सिंह, राजकिशोर, संतोष भंडारी, मनोज तिवारी, सुरेश ठाकुर और राजकिशोर कन्याल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos