सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire Breaks Out in Hat Forest

Chamoli News: हाट के जंगल में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in Hat Forest
पीपलकोटी के समीप हाट गांव के जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पीपलकोटी क्षेत्र में हाट के जंगल में लगी आग
Trending Videos

पीपलकोटी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार पीपलकोटी के पास हाट के जंगल में अचानक आग भड़क गई। देर शाम तक वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे, लेकिन आग को पूरी तरह से काबू नहीं किया जा सका है।
रविवार सुबह आट क्षेत्र में वन पंचायत के जंगल में धुआं उठने लगा। देखते ही आग ने जंगल के बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर दिया। जंगल में लगी आग का असर पीपलकोटी में भी देखने को मिला। पूरे नगर में दिन भर धुआं फैला रहा। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने के लिए गए, लेकिन चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिसे काबू करना मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक जंगल से धुआं उठता नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed