{"_id":"6a01c4935f8bcef72b04a556","slug":"headmistress-babli-senjwal-was-awarded-the-matrishakti-special-award-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-123485-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल को मातृशक्ति विशिष्ट सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल को मातृशक्ति विशिष्ट सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण प्रधानमंत्री श्री की प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर मातृशक्ति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच की ओर से राष्ट्रीय काव्य संग्रह सबसे बड़ी है मां में रचनात्मक योगदान के लिए मंच की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका बबली सेंजवाल ने बताया कि बचपन से ही उन्हें काव्य लेखन का शौक रहा है। वे समय-समय पर अपनी रचनाएं अनेक मंचों में प्रस्तुत करती हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व महासचिव संदीप धीमान आदि ने खुशी जताई है। संवाद
थराली-देवाल मार्ग पर डामरीकरण की मांग
थराली। श्रीनंदा राजजात के महत्वपूर्ण थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स डामरीकरण न होने से जनता में आक्रोश है। थराली देवाल तिराहे से चैपड़ों तक आठ किलोमीटर सड़क पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। नंदा राजजात समिति के अध्यक्ष सुशील रावत और सदस्यों ने कहा कि राजजात की छतोली इसी मार्ग से चेपड़ों और नंदकेशरी पहुंचती है। हजारों लोग और वाहन इस सड़क का उपयोग करते हैं। आपदा से सर्वाधिक क्षतिग्रस्त इस आठ किलोमीटर हिस्से को हॉटमिक्स कार्य में शामिल नहीं किया गया है। समिति ने कहा कि हॉटमिक्स कार्य आठ किलोमीटर आगे उणी से शुरू हो रहा है जबकि प्राथमिकता इस खंड को मिलनी चाहिए थी। देवी दत्त, नंदाबल्लभ, गंगा सिंह और कमलेश देवराड़ी ने चेतावनी दी यदि थराली में सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
22 मई को होगी बीडीसी बैठक
कर्णप्रयाग। क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक 22 मई को होगी। ब्लाॅक प्रमुख दीपिका मैखुरी ने बताया कि बैठक में प्रधान, क्षेपंस, जिपंस, तहसील और खंड स्तरीय अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे जिसमें जनप्रतिनिधियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में लोनिवि, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, शिक्षा, कृषि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद
Trending Videos