{"_id":"6a008bd22d9808797908065e","slug":"jyotirmath-malari-highway-was-closed-for-three-and-a-half-hours-due-to-debris-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118555-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मलबा आने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मलबा आने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
हाईवे चौड़ीकरण के दौरान आया मलबा, दोनों तरफ फंसे रहे वाहन
बीआरओ ले जेसीबी लगाकर तेजी से कार्य कर मार्ग किया सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे रविवार को ढाक के पास मलबा आने से बंद हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने हाईवे खोला तो फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और वह गंतव्य के लिए रवाना हुए।
मलारी हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे चौड़ीकरण कार्य के दौरान ज्योतिर्मठ से करीब 10 किमी आगे ढाक के पास पापड़ी धार में मलबा हाईवे पर आ गया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हाईवे बंद होने से ढाक, तपोवन, रिंगी, सुभाई, लाता, रैणी सहित तपोवन से आगे नीती घाटी तक कई गांवों का संपर्क कट गया। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे बंद होने पर बीआरओ की जेसीबी मार्ग खोलने में जुट गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे सुचारु कर दिया गया। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे बंद होने पर संबंधित एजेंसी व प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबा हटाया। हाईवे को वाहनों के लिए सुचारु कर दिया गया है।
Trending Videos