सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protective Works Yet to Begin in Disaster-Hit Dhurma and Sera Villages

Chamoli News: आपदा प्रभावित धुर्मा और सेरा गांव में नहीं हुए सुरक्षात्मक कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Protective Works Yet to Begin in Disaster-Hit Dhurma and Sera Villages
विज्ञापन
बरसात को देखते हुए ग्रामीणों में बना हुआ है भय का माहौल
Trending Videos

पिछले साल 17 सितंबर को बादल फटने से क्षेत्र में मची थी तबाही

नंदानगर। आपदा प्रभावित धुर्मा और सेरा गांव में अभी तक सुरक्षात्मक कार्य आरंभ नहीं हो पाए हैं। घरों के सामने आज भी मलबे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में आपदा प्रभावित फिर से भय के साए में हैं। पिछले साल 17 सितंबर की रात को बादल फटने से मोक्ष नदी और शांरा पाखा नदी उफान पर आ गई थी। इसने धुर्मा व सेरा गांव के करीब 60 परिवार प्रभावित हुए थे। आपदा प्रभावितों का कहना है कि अभी तक नदी किनारे सुरक्षा दीवार के कार्य आरंभ नहीं हुए हैं। आवाजाही के लिए सुरक्षित पुल भी नहीं हैं। बादल फटने से आए मलबे ने नदी का स्तर काफी ऊंचा हो रखा है। घरों के सामने नदी के कटाव से स्थिति काफी खराब हो रखी है। बरसात में यदि नदी का जलस्तर बढ़ता है तो पानी सीधे घरों में घुस जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च माह खत्म होने वाला है, जून के बाद कभी भी बरसात शुरू हो जाएगी। इसको लेकर लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। हालात बिगड़ने कभी भी विगड़ सकते हैं।धुर्मा गांव के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य कराने को लेकर शासन स्तर पर कई बार मांग की गई। लेकिन अभी तक आपदा प्रभावितों की नहीं सुनी जा रही है। क्षेत्र में नदी पार करने के लिए जो भी पैदल पुल थे वे ध्वस्त हो चुके हैं, ऐसे में बरसात में नदी पार करना ही लोगों के लिए चुनौती बन जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कार्य आरंभ किए जाएं, ताकि बरसात में किसी भी तरह के नुकसान को रोका जा सके।


------------



जल्द समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

- आपदा प्रभावितों का सब्र अब जवाब देने लगा है। स्थानीय आपदा पीड़ित मंगल सिंह का कहना है कि आपदा को सात माह बीत चुके हैं। क्षेत्र प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए कोई योजना तैयार नहीं हुई है। बार-बार सरकार से मांग की जा रही है, यदि सरकार ने जल्द सुरक्षात्मक कार्य आरंभ नहीं किए तो आपदा प्रभावितों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


आपदा में तबाह हुई कृषि भूमि

- आपदा से सेरा में लोगों की कृषि भूमि पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। नदी का स्तर इतना उठ चुका है कि खेत और नदी एक लेवल पर आ रखे हैं। खेतों में मलबे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में लोगों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed