फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Resolve mobile network issues on a priority basis.

Chamoli News: मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें

Fri, 24 Jul 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Jul 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Resolve mobile network issues on a priority basis.
डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला दूरसंचार समिति की बैठक ली। डीएम ने दूरसंचार कंपनियों को जिले में मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मोबाइल नेटवर्क विस्तार, फॉर जी सेचुरेशन और भारत नेट परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माणाधीन और प्रस्तावित टावरों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में कवरेज, इंटरनेट स्पीड और कॉल गुणवत्ता बेहतर हो सके। उन्होंने विशेष रूप से लोंग सेगड़ी, कुनीगाड़, ईराणी और बिरही जैसे गांवों की शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करने और नए टावरों के लिए सर्वे कर सूची बनाने को कहा। इसके साथ ही भारत नेट परियोजना के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी, पीएचसी, सीएचसी व पंचायत भवनों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए सूची आईटीडीए को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर नेगी, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित दूरसंचार कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed