{"_id":"6a6352098f797ab55d0e3675","slug":"samples-of-six-medicines-were-collected-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-125441-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह दवाओं के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह दवाओं के सैंपल लिए
Fri, 24 Jul 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने कर्णप्रयाग स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की गुणवत्ता और औषधि नियमों के पालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान औषधि लाइसेंस की वैधता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति और सीसीटीवी व्यवस्था जांची गई। एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और मनःप्रभावी औषधियों (साइकोट्रोपिक) के भंडारण अभिलेखों का भी सत्यापन किया गया। कर्णप्रयाग से तीन औषधियों के नमूने लिए गए। नकली दवाओं की रोकथाम के लिए भी तीन नमूने लिए। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नार्कोटिक औषधियों का वितरण केवल डॉक्टर का पर्चा दिखाने के बाद ही देने के निर्देश दिए। संवाद
अधिकतर बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले
कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला की ओर से राजकीय जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय सिमल्ट में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 25 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। डॉ. हिमांशु डिमरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं खांसी, जुकाम, बुखार और कंजेक्टिवाटिस (आंखों में लालिमा) से ग्रसित पाए गए। उन्होंने कहा कि ऋतु परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियां बीमार कर देती हैं। इसलिए शुद्ध पेयजल पीने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, फल और सब्जी को धोकर खाने और नियमित योगाभ्यास करने के टिप्स दिए। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार, स्वयं सेवक पवन चमोली, ममता डिमरी, शशि मैठाणी, रेखा डिमरी, गुड्डी बिष्ट, विजय नेगी आदि मौजूद थे। संवाद