सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sewers should be operated as per the standards

Chamoli News: मानकों के अनुरूप हो सीवरों का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sewers should be operated as per the standards
विज्ञापन
डीएम ने गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक ली और नदियों को स्वच्छ बनाने को लेकर निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में संचालित सभी सीवर शोधन संयंत्रों का संचालन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय केंद्र सरकार एवं एनजीटी के जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
डीएम ने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर हर माह बैठक की जाए जिसमें सीवरेज प्रबंधन व सेप्टेज प्रबंधन की समीक्षा हो। जल संस्थान को सीवर शोधन संयंत्रों का संचालन मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। डीएम ने परियोजना प्रबंधन, निर्माण व अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम श्रीनगर को निर्देशित किया कि हेमकुंड साहिब व हेमकुंड यात्रा मार्ग पर सीवेज शोधन संयंत्र की संभावना का अध्ययन करें। डीएम ने नगरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम आरके पांडेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, एएमए तेज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed