सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The disaster affected people continued to protest on the fifth day as well.

Chamoli News: पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे आपदा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 11 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
The disaster affected people continued to protest on the fifth day as well.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग। मुआवजे की मांग के लिए लेकर धरने पर बैठे बहुगुणानगर और सुभाषनगर के प्रभावितों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने विधायक और सांसद पर अनदेखी का आरोप लगाया। धरने पर बैठे प्रभावितों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। धरने पर बैठे पुष्कर रावत, सभासद कमला रतूड़ी, हरिराम आदि ने कहा कि ट्रीटमेंट के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं लेकिन प्रभावितों के लिए मुआवजा घोषित नहीं किया जा रहा है। प्रभावितों ने कहा कि जल्द उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर सभासद रीना रावत, सुभाष चमोला और सबीना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed