सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The entrance and welcome gates will be constructed at a cost of Rs 20 lakh.

Chamoli News: 20 लाख की लागत से बनेंगे प्रवेश और स्वागत द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
The entrance and welcome gates will be constructed at a cost of Rs 20 lakh.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गैरसैंण। नगर पंचायत की सीमा पर करीब बीस लाख रुपये की लागत से दो प्रवेश और स्वागत द्वार पंचायत प्रशासन तैयार कर रहा है। जून माह के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।
गैरसैंण जहां प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी है वहीं राज्य आंदोलन की भावनाओं में बसे गैरसैंण में प्रदेश के लोगों का भी खास लगाव है। ऐसे में गैरसैंण नगर में पर्यटकों को आकर्षित करने की पहल पंचायत कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि जून माह के अंत में दोनों द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। ये द्वार आगंतुकों का स्वागत करेंगे और नगर की स्वच्छता में सहयोग का संदेश भी देंगे। पहला द्वार कुनेली लगा सलियाणा में सात मीटर ऊंचा और दस मीटर चौड़ा होगा। दूसरा सैंजी में ब्यास गाड़ के पास नौ मीटर चौड़ा व सात मीटर ऊंचा बनाया जा रहा है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने इन कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed