{"_id":"6a008a0f52d98e7110049b3a","slug":"the-power-of-the-organisation-lies-in-the-booth-selja-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118554-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ में निहित होती है संगठन की शक्ति : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ में निहित होती है संगठन की शक्ति : सैलजा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करती कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा। जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो--
ज्योतिर्मठ में कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने तैयारियों पर जुटने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने ज्योतिर्मठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ में ही निहित होती है। हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें।
ज्योतिर्मठ में नगर और ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कुमारी सैलजा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी चुनावों में जीत मिल सकती है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान को बचाने का चुनाव होगा। कार्यक्रम में कई ग्राम प्रधानों व महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में बदरीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन
- उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रविवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने उत्तराखंड व समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान बदरीविशाल से जनता की निस्वार्थ सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ने का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की।
Trending Videos