सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The story of Shrimad Bhagwat Mahapuran begins with the Kalash Yatra.

Chamoli News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
The story of Shrimad Bhagwat Mahapuran begins with the Kalash Yatra.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

नारायणबगड़। असेड़ गांव में शनिवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथावाचक आचार्य भगवती प्रसाद सती तथा अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन कर कलश स्थापना की। कथा के पहले दिन आचार्य भगवती प्रसाद सती ने कहा कि भागवत कथा केवल एक कथा नहीं है यह जीवन का सनातन दर्शन है जो हमें पापकर्म से दूर रहने की प्रेरणा देता है और मोक्ष के धाम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि पितरों की आत्मिक शांति और उनके उद्धार के लिए भागवत कथा का आयोजन शुभ माना गया है। इस अवसर पर मुख्य यजमान पृथ्वी सिंह बुटोला, पुष्पा बुटोला, धीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, पानसिंह, बृजमोहन बुटोला, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed