{"_id":"6a01b45c2a92555edf0363eb","slug":"unknown-people-beat-up-the-young-man-by-making-him-sit-in-the-car-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118559-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अज्ञात लोगों ने युवक को कार में बिठाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अज्ञात लोगों ने युवक को कार में बिठाकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 11 May 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिरही चाड़ा में हाईवे किनारे फेंक गए, जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। क्षेत्र के एक युवक को अज्ञात लोगों ने कार में बिठाकर बुरी तरह पीट दिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। वह फिलहाल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम सुरेंडा (मठझडे़ता) निवासी व कांट्रेक्टर पपेंद्र सिंह (26) पुत्र जीत सिंह को रविवार शाम के समय अज्ञात लोग एक कार में लेकर गए और उसके साथ मारपीट कर उसे बिरही चाड़ा के पास हाईवे किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की युवक पर नजर पड़ी तो उन्होंने युवक को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए युवक को जिला अस्पताल गोपेश्वर फिर श्रीनगर और वहां से जौलीग्रांट रेफर किया गया। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos