{"_id":"6a7c59499ec90c61020817f3","slug":"youth-will-be-able-to-pursue-diplomas-in-bhagavad-gita-studies-and-human-rights-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125855-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: युवा भगवद्गीता स्टडीज और मानवाधिकार में कर सकेंगे डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: युवा भगवद्गीता स्टडीज और मानवाधिकार में कर सकेंगे डिप्लोमा
Wed, 12 Aug 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूओयू ने शुरू किए नए पाठ्यक्रम, 31 तक कर सकेंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई 2026 से नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इसके तहत अब युवा विश्वविद्यालय के माध्यम से डिप्लोमा इन भगवद्गीता स्टडीज और मानवाधिकार प्रमाण-पत्र जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे।
कर्णप्रयाग क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. आरसी भट्ट और सहायक निदेशक डॉ. प्रियंका लोहानी ने बताया कि छात्र हित में विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय 15 स्नातक, 35 स्नातकोत्तर, 16 डिप्लोमा और 29 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है। डॉ. भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप अब सभी सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में सेमेस्टरवार फीस जमा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को क्रेडिट मोबिलिटी, मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट का लाभ भी मिलेगा। विश्वविद्यालय ने शुल्क में राहत देते हुए थर्ड जेंडर के विद्यार्थियों के लिए पूर्ण शुल्क माफी, बीएससी और एमएससी के प्रायोगिक विषयों में कार्यशाला शुल्क पर 30 प्रतिशत छूट, तथा ई-एसएलएम चुनने पर 15 प्रतिशत शुल्क छूट का प्रावधान किया है। एमबीए, एमसीए, बीएड और योग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए डीईबी-आईडी और एबीसी-आईडी अनिवार्य रखी गई हैं।