सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   254 crore rupees will give new energy to tourism and employment in Champawat.

Champawat News: चंपावत में 254 करोड़ से पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई ऊर्जा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
254 crore rupees will give new energy to tourism and employment in Champawat.
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। शासन ने परियोजना के प्रथम चरण के कार्यों के लिए 117.22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 254 करोड़ रुपये की इस अनुमानित लागत वाली योजना से चंपावत को आस्था, पर्यटन और खेल के एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।
Trending Videos

जिला प्रशासन के मुताबिक गोल्ज्यू मंदिर क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित और आकर्षक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य लगभग 254 करोड़ की लागत से होगा। परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, आधुनिक प्रकाश सुविधाएं, सांस्कृतिक थीम आधारित भव्य प्रवेश द्वार, स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के लिए दुकानें विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को एक प्रमुख आस्था एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। कॉरिडोर के तहत 400 मीटर रनिंग ट्रैक, बहुउद्देशीय सभागार, पार्किंग सुविधा, हॉकी फील्ड, बैडमिंटन हॉल के साथ कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना है।


सीसी सड़क के लिए 60.20 लाख की राशि मंजूर
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम पंचायत हौली पिपलाटी से ज्योसुड़ा तोक तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 60.20 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। सड़क निर्माण के बाद बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
सड़क निर्माण के लिए पहली किस्त किश्त के रूप में कार्यदायी संस्था को कुल स्वीकृत धनराशि का 60 प्रतिशत 36.12 लाख जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह मार्ग निर्माण कार्य क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।
उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को धनराशि का उपयोग गुणवत्ता मानकों के अनुसार करने के दिशा निर्देशों दिए हैं। कहा कि सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed