सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   29 complaints were registered in the public meeting, the District Magistrate gave instructions for their disposal

Champawat News: जनता मिलन में 29 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए निस्तारण के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
29 complaints were registered in the public meeting, the District Magistrate gave instructions for their disposal
विज्ञापन
चंपावत। सोमवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में कांडा के लीलामणी भट्ट ने पेयजल कनेक्शन, नयाखेड़ा टनकपुर के त्रिभुवन राम ने भूमि पर कब्जे, ममता बोहरा और मल्ली मादली की बबीता देवी ने राशन कार्ड संबंधी समस्या रखी। इसके अतिरिक्त, कनलगांव वार्ड के विवेक गिरी ने दिव्यांग प्रमाणपत्र और धामीसौन की दीपा खर्कवाल ने श्रमिक कार्ड बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed