सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fear of leopard dampens Holi spirits, villagers in panic

Champawat: तेंदुए के खौफ से होली की रौनक फीकी, दहशत में ग्रामीण; वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

बाराकोट में तेंदुए के आतंक के चलते इस बार होली की रंगत फीकी पड़ गई है। रविवार को घास लेने गई तुलसी देवी पर तेंदुए के जानलेवा हमले के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत है।

Fear of leopard dampens Holi spirits, villagers in panic
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चंपावत जिले के बाराकोट में तेंदुए के आतंक के चलते इस बार होली की रंगत फीकी पड़ गई है। रविवार को घास लेने गई तुलसी देवी पर तेंदुए के जानलेवा हमले के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों ने रात के समय होने वाले पारंपरिक होली गायन कार्यक्रमों को बंद कर दिया है और शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

Trending Videos

मिर्तोली, पुनई, मयो और च्यूरानी जैसे गांवों के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। वन विभाग ने मामले की गंभीरता देखते हुए इलाके में दो पिंजरे लगाए हैं और गश्त तेज कर दी है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि हमलावर तेंदुए की निगरानी के लिए सघन अभियान जारी है, वहीं रेंजर राजेश कुमार जोशी ने ग्रामीणों से अकेले बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed