सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM announces increase in pension for agitators and dependents

Champawat News: आंदोलनकारियों, आश्रितों की पेंशन में वृद्धि, सीएम का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
CM announces increase in pension for agitators and dependents
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों और आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि की घोषणा की है। यह निर्णय राज्यपाल की स्वीकृति और वित्त विभाग की सहमति के बाद लागू किया गया है। शहीदों के आश्रितों की मासिक पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दी गई है। वहीं, राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6000 रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये प्रतिमाह की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलन प्रदेश के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शहीदों व उनके परिवारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस कदम को जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed