सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy hailstorm causes heavy damage to fruit crops

Champawat News: भीषण ओलावृष्टि से फलों-फसलों को भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 05 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm causes heavy damage to fruit crops
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में रविवार को हुई भीषण ओलावृष्टि से फलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लधौली, गोली और बिरगुल सहित कई गांवों में सुबह भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई। किसानों ने बताया कि आड़ू, प्लम और खुमानी जैसे फलों के साथ ही उनकी अन्य फसलों को भी काफी क्षति हुई है। चंपावत नगर में तड़के तेज बारिश हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे फिर बारिश शुरू हुई इससे ठंड बढ़ गई। आपदा कंट्रोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में टनकपुर में 18 मिमी, चंपावत में 7.50 मिमी, बनबसा में तीन मिमी और पाटी और लोहाघाट में एक-एक मिमी बारिश हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed