सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The festival will give new strength to Vocal for Local.

Champawat News: ओ भिना कसिकै के जानू द्वारहाटा...

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 19 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The festival will give new strength to Vocal for Local.
महोत्सव में महिला सशक्तिकरण के तहत विभिन्न रूपों में कैटवाॅक करती मातृशक्ति। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत सरस काॅर्बेट महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड की लोक संस्कृति की धूम मची। सांस्कृतिक दलों ने एक के बाद एक प्रस्तुति से पहाड़ की संस्कृति को जीवंत किया। देर रात स्टार नाइट में लोकगायकों ने लोक संगीत से जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया। कुमाऊंनी गीत लाली हो लाली... और ओ भिना कसिकै के जानू द्वारहाटा... आदि गीतों पर लोग झूठ उठे।
Trending Videos

टनकपुर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के पास मैदान में आयोजित महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक संगीत की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर रही। कार्यक्रम की शुरुआत चंपावत के इतिहास पर आधारित आकर्षक लेजर-शो से हुई। भगवान विष्णु के कूर्म अवतार से लेकर आधुनिक चंपावत की विकास यात्रा तक की कहानी को प्रकाश और ध्वनि के समन्वय से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार नाइट में लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने गीत लाली हो लाली... और हाथ पैरेली घड़ी... की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायिका सीमा विश्वकर्मा ने भी अपने गीतों से नई ऊर्जा का संचार किया। लोकगायिका माया उपाध्याय ने नैनीताल की मधुली..., हाई ककड़ी झिल मा... और कान में डबल झुमका... आदि गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
--
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पारंपरिक परिधान में रैंप वॉक, ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, बाल विवाह और घरेलू हिंसा पर आधारित नाटिका, बालिका जन्मोत्सव, मोस्ट टैलेंट लेडी हंट, स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, नंदा कान्वेंट की ओर से वंदना गीत, स्वागत गीत, एकल नृत्य कुमाऊंनी सीनियर, सामूहिक नृत्य शास्त्र, देश भक्ति नाटक की प्रस्तुति से धूम मचाई। इस बीच महिला सशक्तीकरण पर मातृशक्ति की विभिन्न रूप में भूमिका डॉक्टर, वित्त मंत्री, तीलू रौतली, पर्वतारोही बछेंद्री पाल, पहाड़ की साहसी गृहिणी समेत अनेक भूमिकाओं को जीवंत करते हुए कैट वॉक किया।
--
पुस्तक प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, कृषि उत्पात और व्यंजन के स्टाॅल लगे
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों, स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी में साहित्य, बाल साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, संस्कृति, इतिहास एवं समसामयिक विषयों की विविध पुस्तकें उपलब्ध हैं। अतिथियों ने भी पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ही हमारे जीवन का मूल स्रोत हैं। पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच का आधार हैं। पहाड़ के उत्पाद में भट्ट, गहत की दाल, मडुवा का आटा आदि भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
--
महोत्सव से वोकल फॉर लोकल को नई मजबूती मिलेगी : जोशी

17 पशु सखियों को मोबाइल फोन, छह स्वयं सहायता समूहों को चेक और तीन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी

संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चंपावत सरस काॅर्बेट महोत्सव को शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव की थीम के साथ आयोजित किया गया है। इससे पर्यटन संवर्धन के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और उत्पादों को व्यापक पहचान मिलेगी।

काबीना मंत्री जोशी ने महोत्सव में लगे विभिन्न विभाग, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय उद्यमियों के लगाए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 17 पशु सखियों को मोबाइल फोन, छह स्वयं सहायता समूहों को सामूहिक उद्यम के लिए रीप योजना के तहत 6-6 लाख रुपये के अंशदान चेक दिए। तीन महिलाओं को व्यक्तिगत स्वरोजगार के लिए एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी गई।
कैबिनेट मंत्री ने 25 बालिकाओं के साथ सामूहिक जन्मदिवस समारोह में उनके केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज प्रदेश को संवारने का कार्य भी मातृशक्ति ही कर रही है। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, गौरव सैनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती आदि थे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed