{"_id":"699835a9c9e617d0e00e6795","slug":"video-state-level-mens-youth-volleyball-championship-underway-under-saras-corbett-festival-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी
गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:51 PM IST
Link Copied
चंपावत नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चमोली और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें चमोली ने पिथौरागढ़ को दो सेटों में सीधे हराया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में चार पूल बनाए गए हैं। लीग के आधार पर टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।