{"_id":"69c95ea25ef479d9200c2522","slug":"the-government-has-issued-a-helpline-number-to-help-people-stranded-in-gulf-countries-champawat-news-c-229-1-shld1026-137335-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन ने जारी कि हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन ने जारी कि हेल्पलाइन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम के निर्देशों पर खाड़ी एवं मध्य पूर्व के देशों में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शासन ने वहां निवासरत, कार्यरत और फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को शीघ्र सहायता एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
डीएम ने जनपद के उन सभी परिवारों से इन देशों में निवासरत उनके परिजनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9411112792 और ईमेल dgc-police-ua@ nic.in जारी किया है। कहा कि इस माध्यम से अपनी समस्या दर्ज करा सकते है। परिजनों को संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, वर्तमान विदेशी पता, मोबाइल नंबर और उत्तराखंड का स्थायी पता जैसी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना के लिए लोग जिला आपदा परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230703 (टोल फ्री 1077), 7895318895, 7579060090, 9528135726 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को शीघ्र सहायता एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जनपद के उन सभी परिवारों से इन देशों में निवासरत उनके परिजनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9411112792 और ईमेल dgc-police-ua