सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The work boycott by the ministerial employees of PWD continues.

Champawat News: लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 16 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The work boycott by the ministerial employees of PWD continues.
विज्ञापन
बेड़ीनाग/चंपावत। लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों का दो सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार जारी रहा। सोमवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक पारस्परिक स्थानांतरण और पदोन्नति की मांगें पूरी नहीं होती वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालयी और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला, मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी आदि थे।
Trending Videos

इधर, लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने पदोन्नति समय से करने और पारस्परिक स्थानांतरण की मांग की। सोमवार को लोक निर्माण विभाग में कर्मियों ने दो सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार करने वालों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह सौन, मुख्य प्रभारी अधिकारी ज्योति बिनवाल, प्रधान सहायक प्रमोद कुमार, जगराज सिंह बोहरा, संदीप कुमार, नवीन चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, मीता अधिकारी समेत चंपावत और लोहाघाट के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed