फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A two-day Jhoolan Ki Mauj programme will be celebrated in Ganga Nagari

Haridwar News: मौज कार्यक्रम में शामिल हुए एक हजार श्रद्धालु

Tue, 21 Jul 2026 10:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 21 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
A two-day Jhoolan Ki Mauj programme will be celebrated in Ganga Nagari
गंगा नगरी में आज और कल 23 जुलाई को दो दिवसीय झूलण की मौज कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें देशभर से लगभग एक हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के उल्लासनगर स्थित साई वसणशाह दरबार के पीठाधीश्वर बाबा साई कालीराम साहिब के सानिध्य में आयोजित होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी करने के बाद मंगलवार को बाबा साई कालीराम साहिब और मन्नत साई लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं के साथ हरिद्वार पहुंचे। उनके पहुंचने पर हरिद्वार निवासी राजेश नाथानी ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। स्टेशन पर युवाओं ने राजस्थान की सिंधी ढोल-शहनाई पर डांडिया खेलकर बाबा साई का अभिनंदन किया। इस दौरान जय झूलेलाल, जय वसणशाह और जय पारूलशाह के उद्घोष लगाए गए।
विज्ञापन

दो दिवसीय झूलण की मौज कार्यक्रम में पूजा अर्चना, सत्संग, भव्य पालिका शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अयोध्या से पहुंचे दिलीप बजाज और गोरखपुर के नवीन कृपलानी ने बताया कि यह आयोजन झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष गंगा नगरी में होता है। यह कार्यक्रम सिंधी समुदाय की आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed