{"_id":"6a5fa6d07d3ecc16ba04fff9","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-gave-strict-instructions-to-haridwar-news-c-5-1-drn1075-1023821-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ऊंची कांवड़ और तेज डीजे पर लगाएं ब्रेक : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ऊंची कांवड़ और तेज डीजे पर लगाएं ब्रेक : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंगलवार को सीसीआर में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों के भव्य स्वागत-सत्कार और भंडारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने महिला श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में अलग से पिंक टॉयलेट्स स्थापित किए जाएं। महिला शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए और हेल्प डेस्क को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैंड़ा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, दायित्वधारी विनय रोहिला, देशराज कर्णवाल, दिनेश कौशिक, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
संतों के वीडियो संदेश से सिखाएंगे अनुशासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में धार्मिक परंपराओं और गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा को अनुशासित और मर्यादित ढंग से संपन्न कराने के लिए धर्माचार्यों एवं संतों के संदेशों पर आधारित वीडियो तैयार कर कांवड़ यात्रियों तक प्रसारित किए जाएं। साथ ही, यात्रा समाप्त होते ही तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को पूर्व स्थिति में लाया जाए।
विज्ञापन
तेज आवाज वाले डीजे और अफवाहों पर लगाम
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम ने अत्यधिक ऊंची कांवड़ और निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि वाले डीजे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस पैनी नजर रखे।
कुंभ-2027 की तैयारियों में न पड़े खलल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। दोनों व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि विकास कार्य और महाकुंभ की तैयारियां अपने निर्धारित समय पर आगे बढ़ती रहें।