फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami interacted with farmers at a mango

Haridwar News: मुख्यमंत्री धामी ने मैंगो पार्टी में किसानों से चुनाव में समर्थन मांगा

Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami interacted with farmers at a mango
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किसानों के साथ मैंगो पार्टी में संवाद किया। उन्होंने खुद को किसान और जवान का बेटा बताते हुए किसानों से आगामी 2027 चुनावों में समर्थन का आश्वासन मांगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास का वादा करते हुए भाजपा का साथ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की ओर इशारा करते हुए कहा कि भले ही भाजपा प्रत्याशी की हार हुई, पर विकास कार्य उन्हीं के प्रस्ताव पर हुए। इस पर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में हुई चूक स्वीकार करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा भेजने का आग्रह किया। उन्होंने गाजीवाली को आर्यनगर करने जैसी उपलब्धियां गिनाईं। धामी ने श्यामपुर को जोड़ने वाली सड़क और ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल कॉलेज, डिग्री कॉलेज व स्टेडियम निर्माण का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

किसानों को उपज का पूरा मूल्य मिल रहा
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार ने किसानों को गन्ने का सबसे अधिक मूल्य दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से किसानों को उपज का पूरा मूल्य मिल रहा है। सेब मिशन और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को 70 से 80 फीसदी तक सब्सिडी भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा प्राधिकरण के गठन के बारे में कहा कि सभी बच्चों को समान और आधुनिक शिक्षा का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा को खड़ा करते हुए कहा कि कैड़ा को शहरी विकास की गाड़ी और प्रदीप बत्रा को परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल खाने के बाद बीज रोपने का आह्वान

सीएम ने मैंगो पार्टी के स्टॉल का भी निरीक्षण किया और आमों का स्वाद चखा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि फल खाएं लेकिन वह बीज को कहीं न कहीं रोपित जरूर करें। यह पौधरोपण की दिशा में बेहतर पहल होगी।

मंच संचालन पर हुई हल्की तकरार
मैंगो पार्टी में मंच संचालन को लेकर हल्की तकरार हो गई। दरअसल जिला महामंत्री संजीव चौधरी मंच का संचालन कर रहे थे, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी माइक पकड़ लिया लेकिन उन्हें महामंत्री ने रोक दिया और पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस घटना से कुछ समय के लिए माहौल बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed