सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young woman was duped of Rs 4.89 lakh on the pretext of online work.

Haridwar News: ऑनलाइन काम का झांसा देकर युवती से 4.89 लाख की धोखाधड़ी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
A young woman was duped of Rs 4.89 lakh on the pretext of online work.
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को ऑनलाइन कार्य कराने का झांसा देकर 4.89 लाख की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर सेल में दर्ज शिकायत की जांच पूरी होने के बाद अब पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, गंगा बाग बंगाली मोड़ निवासी सृष्टि भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दो नवंबर को उसे व्हाट्सएप नंबर से ऑनलाइन कार्य करने का मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने आसान ऑनलाइन काम के बदले मोटी रकम कमाने का लालच दिया। शुरुआत में कुछ रुपये जमा कराने को कहा गया, जिस पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ऑनलाइन एप में डिपॉजिट और अकाउंट फ्रीज होने का हवाला देकर अलग-अलग आईडी और खातों में बार-बार रकम जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तीन नवंबर को उन्होंने खातों में भी पैसे ट्रांसफर किए। इस तरह दो व तीन नवंबर के बीच अलग-अलग खातों और आईडी पर कुल 4.89 लाख 522 रुपये दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद और रकम की मांग की गई। जब पैसे देने से इन्कार किया तो व्हाट्सएप पर जवाब देना बंद कर दिया गया और न ही कोई राशि वापस की गई। इसके बाद साइबर क्राइम सेल की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed