{"_id":"6a75e55595dc97a884073e5e","slug":"accused-arrested-for-snatching-a-womans-bag-and-fleeing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152419-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला से बैग झपटकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला से बैग झपटकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर में महिला से दिनदहाड़े बैग झपटकर फरार हुए बाइक सवार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से महिला का बैग और उसमें रखे दो हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला मालियान निवासी प्रीति चार अगस्त को काम से घर लौट रही थीं। सौंधी नर्सिंग होम के पास बाइक सवार युवक ने उनके हाथ से बैग झपटा और तेज गति से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बैग में करीब दो हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक प्रजापति निवासी कुम्हारघाड़ा, कनखल के रूप में हुई। शुक्रवार को पुलिस ने उसे लालपुल से पुल जटवाड़ा नहर पटरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीना गया बैग और नकदी बरामद हुई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी ऋषिकेश और कनखल में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वह नशे का आदी है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।