सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Akshita was first in the slogan competition and Dixit Saini was first in the creative making competition

Haridwar News: स्लोगन में अक्षिता और क्रिएटिव मेंकिग में दीक्षित सैनी रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Akshita was first in the slogan competition and Dixit Saini was first in the creative making competition
विज्ञापन
- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशंस में पृथ्वी दिवस पर हुई प्रतियोगिता
Trending Videos

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विश्व पृथ्वी दिवस पर धरा को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी बचाओ रैली निकाली। स्लोगन मेंकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने क्लीन अर्थ-सेव अर्थ, कचरा नहीं संस्कार फैलाआ-धरती को स्वर्ग बनाओ आदि थीम पर स्लोगन बनाए। इसमें बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की अक्षिता को प्रथम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अलीशा को द्वितीय, बीएससी की भूमिका तृतीय स्थान पर रही। क्रिएटिव मेंकिग में बीएससी (एग्रीकल्चर) ऑनर्स के दीक्षित ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय व अलवीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेंकिंग में अंतरा, अंजलि, वंश, अर्णव, नेहा और गौरांशी ने पर्यावरण पर बहुत ही शानदान पोस्टर बनाकर पृथ्वी बचाओ नारे को साकार किया। बीएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा संध्या बंधूनी व रसिका जोशी ने पृथ्वी बचाओ-पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्थान की प्राचार्य डाॅ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि पेड़ लगाएं, उनकी देखभाल करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, इन्हीं छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डाॅ. पूजा मिश्रा, डाॅ. दीपिका, अंजली विश्नोई, डाॅ. तनु चंद्रा, अशोक, डाॅ. निधि जोशी, डाॅ. निधी वर्मा, कुमारप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed