फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Allegation of embezzlement of temple donation funds

Haridwar News: मंदिर की दान राशि में गबन का आरोप

Thu, 13 Aug 2026 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 13 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement of temple donation funds
लापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित नया हरिद्वार कॉलोनी में बने हरिहर बांके बिहारी मंदिर की दान राशि में लाखों रुपये के गबन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना वैध चुनाव और सोसायटी के नवीनीकरण के कुछ लोगों ने खुद को पदाधिकारी घोषित कर मंदिर का प्रबंधन संभाल लिया और श्रद्धालुओं से मिलने वाली रकम को निजी खाते में जमा कराया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुधाकर सिंह निवासी नया हरिद्वार कॉलोनी ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी का पंजीकरण वर्ष 2014 में पांच वर्ष के लिए हुआ था, जिसकी अवधि 16 नवंबर 2019 को समाप्त हो गई। इसके बाद सोसायटी का न तो चुनाव हुआ और न ही नवीनीकरण कराया गया। आरोप है कि श्यामबाबू शर्मा, सुभाष जांगड़, केदारनाथ वर्मा और राजीव त्यागी ने स्वयं को क्रमश: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर मंदिर का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सुधाकर सिंह का आरोप है कि मंदिर के रखरखाव और आयोजनों के नाम पर करीब 150 लोगों से प्रतिमाह 500 रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा दानपेटियों से भी रकम प्राप्त होती है। आरोप है कि करीब 16 लाख रुपये महाराष्ट्र बैंक के एक खाते में जमा कर गबन किया गया। उन्होंने 7 अप्रैल को हिसाब मांगा, लेकिन जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पहले दो मई को ज्वालापुर कोतवाली और फिर 12 मई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed