{"_id":"6a7cd0a57ad321a08a0a3243","slug":"notices-issued-to-seven-food-companies-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1041240-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सात खाद्य कंपनियों को नोटिस, पानी बेकरी उत्पादों में मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सात खाद्य कंपनियों को नोटिस, पानी बेकरी उत्पादों में मिलीं अनियमितताएं
Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। कांवड़ मेला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर, बेकरी उत्पाद और जीरा मसाला सोडा के लेबल में अनियमितताएं मिलने पर सात निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने संबंधित कंपनियों से सात दिन के भीतर जवाब और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बहादराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग और चंडीघाट कांवड़ क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के पांच, बेकरी उत्पाद के एक और जीरा मसाला सोडा का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।जांच के दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की निर्माता कंपनियों अनंता एसेंसियल हरिद्वार, विनायक उद्योग हरिद्वार, सिल्वर मिस्ट बेवरेज अंबाला कैंट, जया इंटरप्राइजेज सहारनपुर और नगीना बेवरेज नगीना को नोटिस जारी किया। वहीं, बेकरी उत्पाद के लेबल में खामियां मिलने पर यूकेटो बेकर्स हरिद्वार और जीरा मसाला सोडा की बोतल पर एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं होने पर एसओ एंड एसओ बेवरेज हरिद्वार को नोटिस दिया गया।अनंता एसेंसियल के पानी की बोतल पर निर्माता कंपनी का नाम और पता अंकित नहीं था। साथ ही टेस्ट ऑफ नेचर जैसे दावे किए गए थे। विनायक उद्योग के उत्पाद पर पहाड़ी झरने के समान शुद्ध पानी, जबकि सिल्वर मिस्ट बेवरेज के उत्पाद पर ट्रीटेड बाई वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी का दावा किया गया था। जया इंटरप्राइजेज के उत्पाद पर चैंपियंस ड्रिंक्स और नगीना बेवरेज के उत्पाद पर न्यूट्रीशनल क्लेम पाए गए। इसी तरह यूकेटो बेकर्स के बेकरी उत्पाद के लेबल पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। एसओ एंड एसओ बेवरेज की जीरा मसाला सोडा की बोतलों पर भी एक्सपायरी तिथि दर्ज नहीं मिली।
विज्ञापन