सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An FIR has been filed in the case of the death of a young bike rider

Haridwar News: बाइक सवार युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 22 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed in the case of the death of a young bike rider
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मजदूर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सतपाल पुत्र भान्ना निवासी ग्राम रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम सरूलपुर तोगिया, थाना बुग्गावाला, इन दिनों ग्राम हेतमपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था। 20 अप्रैल को वह किसी काम से अपने गांव गया था। काम निपटाने के बाद वह देर शाम करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से हेतमपुर लौट रहा था। डालूवाला मजबता जंगलात चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed