{"_id":"6a81b533323d9e95a30436c0","slug":"case-registered-against-the-driver-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152724-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला की मौत के मामले में स्कूल बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला की मौत के मामले में स्कूल बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के ध्यानार्थ...
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर लगने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बस व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुएब निवासी कोतवाली देहात नगीना बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन सोनिया उर्फ शीबा निवासी ज्वालापुर 12 अगस्त की सुबह करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच स्कूटी से दुर्गा चौक होते हुए ऊंचे पुल से आर्यनगर चौक की ओर जा रही थीं।
इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही स्कूल बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर गई और बस का टायर उनके शरीर के आधे हिस्से के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।