सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Celebrate Holi with love and harmony: SSP

प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं होली : एसएसपी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi with love and harmony: SSP
विज्ञापन
हरिद्वार। होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद वासियों से जिम्मेदारी के साथ होली मनाने की अपील की है।
Trending Videos

एसएसपी ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। इसे खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाए, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। शहर और देहात क्षेत्रों में लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। थाना और चौकी स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचें। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो या पुलिस सहायता की आवश्यकता पड़े तो तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना/चौकी से संपर्क करें। पुलिस ने विशेष रूप से अपील की है कि होली के दौरान किसी भी जाति या समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी या व्यवहार से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed