{"_id":"69b7f16cbb0b04d9cc054304","slug":"dispute-between-two-parties-during-drinking-five-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146181-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शराब पीने के दौरान दो पक्षों में विवाद, पांच को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शराब पीने के दौरान दो पक्षों में विवाद, पांच को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में वाइन की दुकान के पास शराब पीने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे आपस में झगड़ा करने लगे। तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच शराब की कैंटीन में शराब पीने-पिलाने पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी आदित्य अविनाश निवासी सनलाइट कॉलोनी नई दिल्ली, कन्हैया निवासी किलोकरी नई दिल्ली, सुमित निवासी उत्तरी चमारियान थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, कुलदीप निवासी जलालाबाद थाना भवन जिला शामली, नवनीत निवासी ग्राम चोरो देव थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
Trending Videos