{"_id":"6a6de20d1c654fc8040a1c54","slug":"improperly-installed-transformer-in-ravli-mahdood-rectified-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-152177-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रावली महदूद में बेतरतीब तरीके से लगा ट्रांसफार्मर दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रावली महदूद में बेतरतीब तरीके से लगा ट्रांसफार्मर दुरुस्त
Sat, 01 Aug 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर का असर
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा ऊर्जा निगम
सिडकुल। रावली महदूद में लंबे समय से बेढंग तरीके से लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को आखिरकार ऊर्जा निगम ने दुरुस्त कर दिया। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित करने के साथ लटकते तारों को भी व्यवस्थित किया। इससे क्षेत्र में संभावित हादसे का खतरा टल गया है।
रावली महदूद में ट्रांसफार्मर काफी नीचे लगा हुआ था और उससे जुड़े कुछ तार जमीन के बेहद करीब लटक रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस जनसमस्या को अमर उजाला ने 29 मई के अंक में लटकते बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता, ऊर्जा निगम लापरवाह शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।समाचार प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थिति में स्थापित करते हुए सभी ढीले व लटकते तारों को ठीक कराया। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत जताई और जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।